तो आप कहेंगे चलिए हिन्दुमलकोट

25-05-2010
तो आप कहेंगे चलिए हिन्दुमलकोट
 

ganganagar

 

श्रीगंगानगर। मेहमानों को आमतौर पर यह शिकायत रहती है कि श्रीगंगानगर में देखने लायक कुछ भी नहीं। यही शिकायत मेजबान को निरूत्तर कर देती है। चाह कर भी वह मेहमान की 'कुछ नया देखने' की इच्छा को पूरा नहीं कर पाता।

मेजबान की इस पीडा को समझ प्रशासन व सीमा सुरक्षा बल ने हिन्दुमलकोट सीमा चौकी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। राजस्थान फं्रटियर में सीमा सुरक्षा बल की यह पहली चौकी होगी, जिसे मेहमानों को दिखाते समय मेजबान को यह एहसास होगा कि हमारे यहां भी दिखाने लायक कुछ है।

हिन्दुमलकोट सीमा चौकी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) व महानरेगा के तहत वहां 14.50 लाख रूपए की लागत से कई निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। जरूरत पडने पर और राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

बीएडीपी के तहत अब तक वहां गेस्ट हाउस, वाटर टैंक (डिग्गी) व फव्वारों का निर्माण हो चुका है। एक और वाटर टैंक का निर्माण प्रस्तावित है। पर्यटकों के लिए राजस्थानी शैली में हट (झोपडी) के निर्माण के साथ-साथ पत्थरों पर मीनाकारी का काम भी करवाया जाएगा।

कई नजारे दिखेंगे

पर्यटकों के लिए इस चौकी पर ऊंट व घुडसवारी की व्यवस्था रहेगी। शाम के समय राष्ट्रीय ध्वज उतारते समय जवानों की परेड होगी। यह नजारा दर्शनीय होगा। ब"ाों के लिए खाने-पीने की कई स्टालें होंगी, जिन्हें बल के जवान संचालित करेंगे। कृषि क्षेत्र में अग्रणी होने के कारण उद्यानिकी, ग्रीन हाउस, बूंद-बूंद और फव्वारा सिंचाई पद्धति का प्रदर्शन भी होगा। इसके लिए सीमा चौकी पर पर्याप्त जगह है।

योजना तैयार

क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए यह योजना बनाई है। इसे शीघ्र ही मूर्त रूप दे दिया जाएगा। क्षेत्र के लोगों और बाहर से आने वालों के लिए हिन्दुमलकोट सीमा चौकी दर्शनीय पर्यटन स्थल बन जाएगा।

- आशुतोष एटी पेडणेकर, जिला कलक्टर

हम तैयार हैं

राजस्थान फं्रटियर की एकमात्र आदर्श चौकी हिन्दुमलकोट का पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होना सीमा सुरक्षा बल के लिए गौरव की बात है। इस कार्य के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

- पी.सी.मीणा, उप महानिरीक्षक, बीएसएफ, श्रीगंगानगर सेक्टर

मंगेश कौशिक

 

Note - This Content is publshed in Rajasthan Patrika. We Respect copyrights



For this information Give your Ratings to "Myganganagar.com"